Rishi Aacharya Mentoring Logo

Emotional Touch Points – Boss Self-Assessment

आप अपनी टीम की भावनाओं को कितना महसूस करते हैं?

यह सेल्फ-असेसमेंट आपको यह समझने में मदद करेगा कि एक बॉस / लीडर के रूप में आप अपनी टीम के Emotional Touch Points पर कितना ध्यान देते हैं।

Rating Scale: 1 = लगभग कभी नहीं · 2 = कभी-कभी · 3 = लगभग हमेशा / नियमित रूप से

Question 1 of 20
क्या आप टीम सदस्यों के जन्मदिन पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन या ऑफिस में wish करते हैं?
जब किसी के घर में बीमारी, death या बड़ा emotional संकट होता है, क्या आप खुद उनसे बात करके हौसला बढ़ाते हैं?
जब कोई कर्मचारी थका हुआ, चुप या बोझिल दिखता है, क्या आप उससे पूछते हैं – “सब ठीक है?”
क्या आप छोटी-छोटी personal बातें (बच्चों के exam, family health, hobbies) याद रखते हैं और बाद में पूछते हैं?
जब कोई अच्छा काम करता है, क्या आप उसी दिन उसे “Thank you / अच्छा काम किया” कहते हैं?
क्या आप मीटिंग में किसी की मेहनत को सबके सामने highlight और appreciate करते हैं?
क्या आप छोटी team wins (target पूरा होना, customer appreciation आदि) को celebrate करते हैं?
urgent काम देने से पहले क्या आप पूछते हैं कि उस व्यक्ति पर workload कितना है?
genuine ज़रूरत होने पर (doctor visit, family emergency) क्या आप बिना नाराज़ हुए flexible टाइम देते हैं?
one-to-one बातचीत में क्या आप बिना बीच में टोके पूरी बात सुनते हैं?
changes या नई policies लाते समय क्या आप टीम को साफ बताते हैं कि “क्यों” कर रहे हैं और उनका असर क्या होगा?
क्या आप decisions लेने से पहले कम से कम कुछ key team members की राय लेते हैं?
गलती होने पर क्या आप सबसे पहले शांत स्वर में पूछते हैं “ऐसा कैसे हुआ?” बजाय तुरंत डाँटने के?
अगर गलती intention की वजह से नहीं, situation की वजह से हो, क्या आप दूसरा मौका देते हैं?
क्या आप feedback ज़्यादातर private में देते हैं और सबके सामने अपमान करने से बचते हैं?
दो टीम सदस्यों के conflict में क्या आप दोनों को बराबर सुनकर unbiased फैसला लेते हैं?
क्या आप promotions, assignments और rewards में favoritism से बचते हैं?
क्या आप अपनी टीम को बाहरी लोगों, clients या senior management के सामने protect करते हैं?
क्या आप हफ्ते में कम से कम एक बार टीम में किसी न किसी व्यक्ति से non-work बातचीत करते हैं (परिवार, शौक, हाल-चाल)?
क्या आप समय-समय पर टीम से पूछते हैं कि वे अपने career growth और सीखने के लिए क्या चाहते हैं और उन्हें ऐसे मौके उपलब्ध करवाते हैं?